Cold Wave in Bihar: बिहार में कड़ाके की ठंड की दस्तक! 40 km/h पछुआ हवा ने छुड़ा दिया कंपकंपी का एहसास, औरंगाबाद सबसे ठंडा

Saturday, Dec 06, 2025-07:31 AM (IST)

Bihar Weather Update:पटना सहित पूरे बिहार में शुक्रवार शाम से मौसम ने अचानक ऐसा पलटा खाया कि लोग घर से बाहर निकलते ही सिहर उठे। तेज पछुआ हवाएं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ रही हैं, जिससे रात का पारा तेजी से लुढ़क गया है। मौसम वैज्ञानिक इसे “शीतलहर की पहली झलक” बता रहे हैं।

आज इन जिलों में शीतलहर का सबसे ज्यादा असर

  • पटना, गया, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सासाराम नालंदा, बक्सर
  • औरंगाबाद (सबसे ठंडा – 7.3°C)
  • पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान: औरंगाबाद— 7.3°C
  • आज रात कई जगहों पर पारा 5°C तक गिरने की आशंका!

कोहरे का कहर अगले 48 घंटे तक जारी

उत्तर बिहार से लेकर दक्षिण बिहार तक सुबह-शाम घना कोहरा छाने का अलर्ट: प. चंपारण, पू. चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, पटना, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर।

विजिबिलिटी 200-500 मीटर तक रहने की संभावना है।

तापमान का ताजा अपडेट

  • न्यूनतम तापमान: 5°C से 12°C
  • अधिकतम तापमान: 24°C से 28°C (दिन में हल्की धूप)
  • हवा की रफ्तार: 30-40 किमी/घंटा (पछुआ)

वैज्ञानिकों की चेतावनी: “विंड चिल इफेक्ट की वजह से असल तापमान से 4-6 डिग्री ज्यादा ठंड महसूस होगी।”
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static