Bihar Weather 15 October 2025:पटना से मुजफ्फरपुर तक: बिहार में कल का मौसम कैसा रहेगा, जानिए IMD का लेटेस्ट अपडेट
Tuesday, Oct 14, 2025-09:06 PM (IST)
Bihar Weather 15 October 2025:बिहार में कल यानी 15 अक्टूबर 2025 को मौसम पूरी तरह से सुहावना और शुष्क रहेगा। राज्य के नागरिकों और चुनावी तैयारियों में लगे अधिकारियों को इससे राहत मिलेगी। मौसम विभाग (IMD) ने पूरे बिहार को ग्रीन जोन में रखा है, यानी बारिश की संभावना लगभग नगण्य है।
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 14 और 15 अक्टूबर को राज्य में बारिश या भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। इसका मतलब है कि चुनावी गतिविधियाँ और बाहरी कामकाज पूरी तरह से सामान्य रूप से चल सकेंगे।
पटना का मौसम: हल्की ठंडक और धूप का आनंद
राजधानी पटना में कल का मौसम (Kal Ka Mausam) सुखद रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 30-31°C और न्यूनतम तापमान 20-23°C तक रहेगा। सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होगी। दिनभर धूप खिली रहेगी और उमस कम होगी। हवा की गति लगभग 9-12 किमी/घंटा के आसपास रहने की संभावना है।
गया जिले में भी मौसम ज्यादातर साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30-31°C और न्यूनतम 20-22°C तक रहने का अनुमान है। सूरज दिनभर चमकदार रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। इससे स्थानीय लोग चुनावी तैयारी और अन्य आउटडोर गतिविधियों में आसानी महसूस करेंगे।
मुजफ्फरपुर का अपडेट: दिन में धूप, शाम में ठंडक
मुजफ्फरपुर में भी मौसम शुष्क और धूप भरा रहेगा। दिन का तापमान लगभग 31°C और रात का तापमान 21°C तक रहने का अनुमान है। दिनभर हल्की धूप और शाम में ठंडी हवा का आनंद लिया जा सकेगा।

