Bihar Top 10 News: CM नीतीश की टीम से हरिवंश को बाहर करने पर गरमाई सियासत तो HAM के कई कार्यकर्ताओं ने थामा JDU का दामन

Thursday, Aug 24, 2023-06:40 PM (IST)

Bihar Top 10 News: बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई सूची जारी कर दी है। इसमें 98 नेताओं को जगह दी गई है। इस बीच जो सबसे बड़ी चर्चा है, वह यह है कि जदयू की इस बार की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई सूची से पार्टी के राज्यसभा सांसद हरिवंश प्रसाद का पत्ता कट गया है। वही अब इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है। वहीं, जदयू प्रदेश कार्यालय में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कई कार्यकर्ताओं ने जेडीयू का दामन थामा। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मौजूद थे। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

CM की टीम से हरिवंश को बाहर करने पर गरमाई बिहार की सियासत
बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई सूची जारी कर दी है। इसमें 98 नेताओं को जगह दी गई है। इस बीच जो सबसे बड़ी चर्चा है, वह यह है कि जदयू की इस बार की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई सूची से पार्टी के राज्यसभा सांसद हरिवंश प्रसाद का पत्ता कट गया है। वही अब इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है।  

HAM के कई कार्यकर्ताओं ने थामा जदयू का दामन
आज जदयू प्रदेश कार्यालय में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कई कार्यकर्ताओं ने जेडीयू का दामन थामा। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मौजूद थे।

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग में सहरसा के आयुष का रहा बड़ा योगदान
चन्द्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद पूरे भारत मे जश्न का माहौल है। वहीं इस सफल परीक्षण में सहरसा जिले के कहरा गांव निवासी ललन कुमार झा के पुत्र वैज्ञानिक आयुष झा का भी योगदान रहा। चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद इसरो टीम में शामिल वैज्ञानिक आयुष झा के पूरे परिवार सहित गांववालों में खुशी का माहौल है। 

पटना में 35 साल पुराने भ्रष्टाचार के मामले में कोई कार्रवाई नहीं
बिहार में पटना के कोतवाली थाना में दर्ज 35 वर्ष पुराने भ्रष्टाचार के एक मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने को लेकर निगरानी की विशेष अदालत ने वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को एक पत्र जारी कर चिंता प्रकट की।

JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हरिवंश सिंह OUT! ललन सिंह ने बताया हरिवंश को नहीं रखने का कारण
जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हरिवंश को शामिल नहीं किए जाने पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बयान देते हुए सबसे बड़ा खुलासा किया है। 

पत्नी राबड़ी देवी संग ससुराल पहुंचते ही रूठ गए लालू यादव
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) 10 साल बाद मंगलवार को अपने ससुराल सेलार कला में पत्नी राबड़ी देवी के साथ पहुंचे। ससुराल पहुंचते ही लालू प्रसाद बिल्कुल अपने मजाकिया अंदाज में आ गए। उन्होंने कहा कि जब तक उनको लेने साला नहीं आएगा, वे गाड़ी से नहीं उतरेंगे।

बाइक पर सवार होकर दोनों हाथों से पिस्टल लहराने वाली महिला गिरफ्तार
बिहार की राजधानी पटना से पुलिस ने बाइक पर पिस्टल लहराने वाली पिस्टल रानी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस के द्वारा बाइक चालक और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

बाबा गरीबनाथ मंदिर में चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद मनाया गया जश्न
बिहार के सुप्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3 Mission) की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद मंदिर के पुजारी महंत अभिषेक पाठक ने अबीर गुलाल और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। वहीं, इस दौरान सभी ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशियां बांटी।

BPSC Teacher Exam: परीक्षा में कुल 8 लाख 15 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीीएससी) ने शिक्षक भर्ती की परीक्षा आज से शुरू कर दी है। यह परीक्षा तीन दिनों 24, 25 और 26 अगस्त तक होगी। पहले दिन की परीक्षा दो पालियों सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। वहीं दो पालियों में होने वाली परीक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट के साथ केंद्रों पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

बिहार सरकार और राजभवन में जारी खींचतान के बीच राज्यपाल से मिले CM नीतीश
बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलपतियों (वीसी) की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार और राजभवन के बीच चल रही खींचतान की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static