School Holidays: बिहार के इन जिलों में फिर बढ़ी छुट्टियां, अब इतने दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, DM का आदेश जारी
Sunday, Jan 11, 2026-02:33 PM (IST)
Bihar school holidays extended: बिहार में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में भी ठंड के प्रकोप के बने रहने की चेतावनी दी है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य के कई जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टियां (Bihar school holidays extended) बढ़ा दी हैं।
मधेपुरा में 8वीं तक स्कूल बंद
मधेपुरा जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने छुट्टियां और बढ़ा दी हैं। अब पहले से जारी आदेश 14 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी, निजी, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं, कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगी। हालांकि, बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी गतिविधियों को इस आदेश से छूट दी गई है।
सहरसा में 10वीं तक स्कूलों में छुट्टी
इसी तरह सहरसा जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने भी कक्षा 10वीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। वहीं 11वीं और उससे ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक गर्म पका हुआ भोजन दिया जाएगा।
बेगूसराय में 13 जनवरी तक 8वीं तक स्कूल बंद
बेगूसराय जिले में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने 11 जनवरी से 13 जनवरी तक प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी और कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां बंद रखने का आदेश दिया है। कक्षा 9 और उससे ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित होंगी। यहां भी बोर्ड और प्री-बोर्ड परीक्षाओं को आदेश से छूट दी गई है।
आरा में भी कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाई स्थगित
आरा जिले में डीएम तनय सुल्तानिया ने प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी और कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई 13 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है। जबकि कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेंगी। बोर्ड और प्री-बोर्ड से संबंधित कक्षाएं और परीक्षाएं जारी रहेंगी।

