VIDEO: जून में और बढ़ेगा Bihar का सियासी तापमान, CM Nitish की विपक्षी एकता का जवाब देने आएंगे PM Modi

Thursday, Jun 01, 2023-06:16 PM (IST)

पटना: देश की राजनीति और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आने वाला जून का महीना ख़ास होने वाला है। एक ओर 12 जून को जहाँ विपक्षियों पार्टियों का महाजुटान पटना में होने वाला है। वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार के केंद्र में 9 साल पूरे होने के उपलक्ष में भाजपा जून के महीने में ही बिहार में भव्य आयोजन करने की तैयारी में है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार के अलग अलग क्षेत्रों में पार्टी बड़ी रैली करेगी। इस रैली में पीएम,राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष शामिल हो सकते हैं। रैली के माध्यम से मोदी सरकार के 9 साल का लेखा-जोखा रखा जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static