बिहार की मोकामा और गोपालगंज सीट पर मतदान खत्म तो CM नीतीश का बिहारदासियों को बड़ा तोहफा, पढ़ें बिहार की Top 10 News

11/3/2022 6:27:41 PM

पटनाः बिहार विधानसभा की दो सीट- मोकामा और गोपालगंज पर मतदान खत्म हो गया है। दोनों सीटों पर 5 बजे तक कुल 50.24 प्रतिशत वोटिंग हुई। गोपालगंज में 48.30 प्रतिशत और मोकामा में 52.47 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं मोकामा विधानसभा की ईसानगर बूथ संख्या 282 में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। वहीं, दूसरी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उर्दू अनुवादक व अन्य उर्दू कर्मियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि उर्दू में सरकारी कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मदरसों के शिक्षकों को समान वेतन दिया जा रहा है। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

बिहार उपचुनाव 2022ः मोकामा-गोपालगंज विधानसभा सीट पर मतदान खत्म, 5 बजे तक 50.24% वोटिंग
पटनाः बिहार विधानसभा की दो सीट- मोकामा और गोपालगंज पर मतदान खत्म हो गया है। दोनों सीटों पर 5 बजे तक कुल 50.24 प्रतिशत वोटिंग हुई। गोपालगंज में 48.30 प्रतिशत और मोकामा में 52.47 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं मोकामा विधानसभा की ईसानगर बूथ संख्या 282 में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।

नीतीश कुमार का बिहारवासियों को बड़ा तोहफा, 183 उम्मीदवारों को वितरित किए नियुक्ति पत्र
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उर्दू अनुवादक व अन्य उर्दू कर्मियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि उर्दू में सरकारी कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मदरसों के शिक्षकों को समान वेतन दिया जा रहा है।

रामविलास की ‘‘दूसरी शादी'' का जिक्र करने पर गरमाई सियासत, BJP बोली- माफी मांगे CM नीतीश
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रामविलास पासवान की ‘‘दूसरी शादी'' का जिक्र करने और उनके बेटे चिराग पासवान को बच्चा कहे जाने के बाद बिहार में सियासी बवाल मच गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री के बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश को किसी मनोविज्ञानी से परामर्श लेने की सलाह दी है।

विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर नीतीश कुमार का केंद्र सरकार पर हमला
पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

यह कैसे संभव! कुत्ते ने बकरी जैसे दिखने वाले बच्चे को दिया जन्म, डॉक्टर भी हुए हैरान
गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले से बेहद ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां पर एक कुत्ते ने बकरी जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया है। इस बच्चे को देखने के लिए आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ उमड़ रही हैं। वहीं इस घटना के बाद पशु चिकित्सक भी हैरत में है कि आखिर यह कैसे संभव हो सकता हैं।

Gopalganj Assembly By-election: चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने वाले 6 लोग गिरफ्तार
गोपालगंजः बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। इसी बीच चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गोपालगंज के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई हुई है। दरअसल, टेक्निकल सेल की टीम सोशल मिडिया पर पैनी नजर रख रही है।

यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरीः बिहार सरकार चला रही 100 नई बसें, झारखंड जाना भी होगा आसान
पटनाः बिहार सरकार ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया हैं। सरकार ने 100 नई बसें चलाने का निर्णय लिया हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने लोक निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत जिलों में आने जाने के लिए 62 बसें और बिहार से झारखंड के बीच 38 बसों को चलाने का फैसला लिया हैं। इससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा और सीट उपलब्धता से भीड़ की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।

बंद घर में खून से लथपथ मिले महादलित परिवार के 5 सदस्य, एक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक बंद घर के अंदर महादलित परिवार खून से लथपथ हालत में पाया गया। परिवार के पांच सदस्यों में से एक की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य चार गंभीर रूप से जख्मी हैं। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

रील बनाने के चक्कर में भाई ने ली भाई की जान, हथियार लहराते हुए घर में घुसा, फिर ऐसे दिया घटना को अंजाम
किशनगंजः बिहार के किशनगंज जिले में एक युवक ने रील बनाने के चक्कर में अपने भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर ही फरार हो गया। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

आज से शुरू गुरु नानक देव जी का 554 वां प्रकाशोत्सव, पटना साहिब में अखंड पाठ से हुआ शुभारंभ
पटनाः खालसा पंथ के संस्थापक और सिख धर्म के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 554 वां प्रकाश उत्सव आज यानी गुरुवार से शुरू हो गया हैं। इसी कड़ी में उनकी जन्मस्थली पटना साहिब तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में अखंड पाठ से इसका शुभारंभ हो गया है। वहीं इस उत्सव पर्व में देश-विदेश से भक्त बिहार पहुंचने लगे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static