बिहार: मत्स्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में 6 जिलों के अधिकारियों को दिए निर्देश
Monday, Apr 21, 2025-09:07 PM (IST)

पटना: पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मत्स्य निदेशालय के निदेशक अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को एक समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक मे खगड़िया,सहरसा,बक्सर, औरंगाबाद, गोपालगंज एवं बांका के जिला मत्स्य पदाधिकारी के साथ राज्य एवं केंद्र की योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।
इस बैठक में मत्स्य निदेशक ने अधिकारियों को मानसून से पूर्व निर्माण संबंधी सभी कार्यों को पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया है। साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 केंद्र एवं राज्य योजनाओं को अप्रैल माह तक हर हाल में पूर्ण कर लेने को कहा है। कहा है कि एमआईएस पोर्टल पर प्राप्त आवेदन मत्स्य प्रसार पदाधिकारी एवं मत्स्य विकास पदाधिकारी जांच कर आगे की कार्रवाई के लिए जिला मत्स्य पदाधिकारी को भेज देंगे। ऑटो फॉरवर्ड की स्थिति में एफईडी /एफडीओ स्वयं दोषी होंगे। इस बैठक में कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।