Bihar weather alert:बिहार में फिर लौट रहा मानसून, 2 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट
Wednesday, Oct 01, 2025-07:42 AM (IST)

Bihar weather alert:अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही बिहार में मौसम ने करवट ले ली है। सीमांचल के कई जिलों में Heavy Rain का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में बारिश और तेज़ होगी। 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक पूरे राज्य में Heavy to Very Heavy Rainfall Alert जारी है।
सितंबर की धूप और गर्मी से मिली राहत
सितंबर के आखिरी दिन लोगों को Scorching Heat और उमस का सामना करना पड़ा। पटना समेत कई जगहों पर पारा 38°C तक पहुंच गया। हालांकि, अब लगातार बारिश से तापमान गिरने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी में सिस्टम सक्रिय
IMD Forecast के मुताबिक, 30 सितंबर को उत्तर अंडमान सागर के ऊपर एक Cyclonic Circulation बना है। इसके असर से 1 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area तैयार हुआ है।
2 अक्टूबर तक यह सिस्टम अवदाब में तब्दील होकर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होगा। इसके 3 अक्टूबर तक दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र तट को पार करने की संभावना है।
2 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने साफ किया है कि 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक बिहार के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में Heavy to Extremely Heavy Rain हो सकती है।
इस दौरान Thunderstorm, Lightning और Strong Winds (50 km/h तक) का खतरा भी बना रहेगा।
आज का पूर्वानुमान (01 अक्टूबर)
- भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में हल्की बारिश।
- सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में Heavy Rainfall।
- पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश।
- अधिकतम तापमान लगभग 36°C रहने का अनुमान।