बेटे ने पूरा किया पिता का अधूरा ख्वाब, नौकरी मिलते ही गिफ्ट किया 75 हजार का घोड़ा

Monday, Feb 02, 2026-01:24 PM (IST)

Bihar News : बिहार के जहानाबाद जिले से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो पिता-बेटे के रिश्ते की नहीं, बल्कि जुनून, प्यार और सपनों को पूरा करने की प्रेरक मिसाल भी बन गई है। मोदनगंज प्रखंड के अरहीट गांव के 55 वर्षीय अवधेश प्रसाद बचपन से ही घुड़सवारी के शौकीन रहे हैं, लेकिन आर्थिक समस्याओं के चलते कभी अपना घोड़ा नहीं खरीद पाए।

नौकरी मिलते ही गिफ्ट किया 75 हजार का घोड़ा

अवधेश के बेटे ने हाल ही में बिहार पुलिस में दारोगा की नौकरी हासिल की। नौकरी मिलने के बाद उसने अपने पिता के अधूरे बचपन के सपने को पूरा करने का फैसला किया। बेटे ने राजस्थान से 16 महीने के घोड़े को 75,000 रुपये में खरीदा और पिता को गिफ्ट किया।

घोड़े “बादल” पर सवार होकर गांव में घूमते

आज अवधेश प्रसाद अपने घोड़े “बादल” पर गांव और आसपास के इलाके में घूमते हैं। 55 साल की उम्र में भी जब वह घोड़े पर सवार होते हैं और मूंछों पर हाथ फेरते हैं, तो उनका जोश किसी जवान से कम नहीं लगता। अवधेश बताते हैं कि घोड़े की सेवा और देखभाल में हर दिन करीब 500 रुपये खर्च होते हैं। अवधेश प्रसाद  घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में भी वे अपने घोड़े के साथ शामिल होते हैं। उनका कहना है कि कई लोग गाड़ी पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें घोड़ा ही सबसे प्रिय है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static