Bihar Election 2025: दरभंगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोगस वोटिंग करते 2 युवकों को किया गिरफ्तार...मचा हड़कंप
Thursday, Nov 06, 2025-05:03 PM (IST)
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान (Bihar Election Phase 1 Voting) हो रहा है। इसी बीच दरभंगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पर पुलिस ने बोगस वोट करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ेंः- Bihar Election 2025: "महागठबंधन के 'मजबूत बूथों' पर कराई जा रही स्लो वोटिंग", RJD का आरोप, चुनाव आयोग ने दिया ये जवाब
जानकारी के मुताबिक, मामला गौराबौराम प्रखंड के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के लगमा गांव स्थित बूथ संख्या 172 का है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बोगस वोट करते दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान केशव कुमार और सौरभ कुमार के रूप में हुई है। दोनों को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया है।
यह भी पढ़ेंः- Bihar Election 2025: वोटिंग के बीच बिहार शरीफ में बड़ी कार्रवाई, पर्ची बांट रहे 4 बीजेपी कार्यकर्ता हिरासत में
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान शाम छह बजे तक होगा। वहीं सुरक्षा कारणों से मुंगेर जिले की तीन सीटें तारापुर, मुंगेर और जमालपुर के अलावा सिमरी बख्तिायारपुर, महिषी और सूर्यगढ़ा के 56 मतदान केन्द्रों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक ही चलेगा। प्रथम चरण में 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, तेजस्वी यादव, खेसारी लाल यादव सहित कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

