Bihar Doctors Strike: बिहार में तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर; स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने से मरीज परेशान
Thursday, Mar 27, 2025-02:17 PM (IST)

Bihar Doctors Strike: बिहार में सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक गुरुवार से तीन दिनों के हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके कारण स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है।
तीन दिन तक हड़ताल पर डॉक्टर
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार चिकित्सक संघ के आह्वान पर चिकित्सको ने तीन दिन तक हड़ताल पर रहने की घोषणा की गई है। इस आह्वान के आलोक में चिकित्सक हड़ताल पर चले गए हैं।
OPD सेवाएं ठप होने से मरीज परेशान
वहीं डॉकटरों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान राज्य भर में ओपीडी की सेवाएं ठप हो गई हैं लेकिन आपातकालीन और ट्रॉमा सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी।