''भारत जोड़ो यात्रा'' के एक साल पूरा होने पर बोली बिहार कांग्रेस- देशवासियों का मिला अपार समर्थन

Friday, Sep 08, 2023-03:02 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा को एक साल पूरा हो गया है। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा होने के उपलक्ष में बिहार कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, विधान मंडल दल के नेता शकील अहमद खान एवं कई नेता मौजूद रहे।

'कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक हमारे नेता ने की यात्रा' 
इस दौरान शकील अहमद खान ने कहा की हमारे नेता राहुल गांधी विदेश में भाईचारा स्थापित करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत किए थे, कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक हमारे नेता ने यात्रा की। इस दौरान देशवासियों का अपार समर्थन भी मिला।

वहीं देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर शकील अहमद खान और अखिलेश सिंह ने जोरदार हमला बोला। अखिलेश सिंह ने कहा कि आखिर महंगाई से फायदा किसको हो रहा है, गरीबों और आम आदमी का पैसा कहां जा रहा है। उन्होंने कहा कि जवाब स्पष्ट है, अडानी और अंबानी की जेब में जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static