Bihar cabinet expansion 2026: बिहार में इस दिन होगा NDA सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार! 9 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ
Monday, Jan 05, 2026-04:41 PM (IST)
Bihar cabinet expansion 2026: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की हालिया दिल्ली यात्रा के बाद बिहार में एनडीए सरकार (NDA Government) के गठन के लगभग दो महीने बाद पहला मंत्रिमंडल विस्तार (Bihar cabinet expansion 2026) होने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, यह विस्तार 14 जनवरी के बाद किसी भी दिन हो सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार में 9 नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। इनमें से 6 मंत्री जनता दल यूनाइटेड (JDU) के और 3 मंत्री भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बनाए जाने की संभावना है। वहीं प्रस्तावित विस्तार के बाद मंत्रियों की संख्या बढ़कर 35 तक पहुंच सकती है।
वर्तमान मंत्रिमंडल की स्थिति
फिलहाल बिहार मंत्रिमंडल में शामिल हैं:
- JDU: 9 मंत्री (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित)
- BJP: 14 मंत्री (दो उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल)
- LJP (रामविलास): 2 मंत्री
- HAM (सेक्युलर): 1 मंत्री
- RLM: 1 मंत्री
मंत्रियों की अधिकतम संख्या
बिहार में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। प्रस्तावित विस्तार के बाद मंत्रियों की संख्या 35 तक पहुंच सकती है। हालांकि, मंत्रिमंडल विस्तार का अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में है। सभी की निगाहें अब 14 जनवरी के बाद होने वाले संभावित शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हुई हैं।

