पहले अपहरण... फिर घर में बंधक बनाकर 6 दिन तक किया दुष्कर्म, पिता-पुत्र पर गंभीर आरोप; दरिंदगी की दिल दहलाने वाली कहानी!
Friday, Jan 30, 2026-02:22 PM (IST)
Bihar Crime News : बिहार में एक बार फिर हैवानियत की हदें पार हुई है। मानवता को शर्मसार करते हुए यहां फिर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित किशोरी के साथ छह दिनों तक रेप किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बिहार के भोजपुर जिले की है। पीड़िता शौच के लिए निकली थी तभी रास्ते में ही गांव के लड़के ने हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया और अपने घर ले गया। उसके बाद 6 दिनों तक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा। 6 दिनों बाद लड़की किसी तरह वहां से भागी और पुलिस को सूचित किया। पीड़िता ने बताया लड़का उसके साथ दुष्कर्म करता था जबकि लड़के का पिता भी उसके इस घिनौने काम में शामिल था।
किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। किशोरी का मेडिकल जांच भी कराया गया है। आरोपी फरार है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

