EOU को मिली बड़ी सफलताः 30 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 37 स्मार्टफोन सहित अन्य सामान बरामद

2/14/2023 1:21:09 PM

पटना: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, राज्य के विभिन्न हिस्सों से 30  साइबर अपराधियों को पकड़ा गया है। राज्य पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने ये जानकारी दी। 

30 साइबर अपराधी गिरफ्तार
दरअसल, बीते शनिवार से अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान में  200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों और 50 वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि इस अभियान में सबसे ज्यादा 17 साइबर अपराधी नवादा जिले में  गिरफ्तार किए। नौगछिया और नालंदा में 2-2, औरंगाबाद, भागलपुर, नालंदा, कैमूर तथा बेतिया में एक-एक और वैशाली में 3 जालसाजों को पकड़ा गया। ये अभियान रविवार देर रात तक जारी रहा था।

37 स्मार्टफोन सहित अन्य सामान बरामद
बता दें कि  गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक एटीएम कार्ड स्वाइप मशीन, 37 स्मार्टफोन, 4 लैपटॉप, 2.8 लाख रुपये नकद और अलग-अलग बैंकों के 19 एटीएम कार्ड बरामद हुए है। आर्थिक अपराध इकाई की प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है पकड़े जालसाजों  के तार दूसरे राज्यों से भी जुड़े हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static