शादी के बाद मंदिर पहुंचे भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू, पत्नी संग शेयर की तस्वीरें
Saturday, Feb 04, 2023-05:54 PM (IST)

मुंबई/पटनाः भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू युवा दिलों की धड़कनों पर राज करते हैं। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चा में रहे हैं। उनकी शादी के चर्चे खूब रहे हैं। 26 जनवरी को उन्होंने शिवानी पांडेय के साथ शादी रचा ली। वहीं अब एक्टर अपनी पत्नी और परिवार संग घूम रहे हैं। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
अरविंद अकेला कल्लू ने बनारस की रहने वाली शिवानी पांडे से शादी की हैं और यह शादी दोनों परिवार की इच्छा से हो रही है। अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी शादी में भोजपुरी सिनेमा से जुड़े कुछ खास लोगों को ही आमंत्रित किया था। कल्लू की शादी की तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और एक्टर खबरों में भी बने हुए हैं।
वहीं बीते शुक्रवार को अरविंद अकेला कल्लू ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में कल्लू अपने माता-पिता के साथ दिख रहे हैं। ये फोटो मैहर मंदिर की है। कल्लू ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "जय मां शारदा भवानी"। कल्लू के पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इस शादी से पहले कई बार ऐसी चर्चा रही थी कि अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सिनेमा से ही जुड़ी किसी अभिनेत्री से शादी करेंगे। वहीं अरविंद अकेला कल्लू ने भोजपुरी सिनेमा से जुड़े कुछ खास लोगों को आमंत्रित भी किया था।
बता दें कि अरविंद भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। ऐसे में फिल्मों के लिए उन्हें फीस के तौर पर मोटी रकम मिलती है। एक्टर एक फिल्म के लिए 10 लाख से 20 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं।