LK Advani Birthday: 98 के हुए भारत रत्न आडवाणी! CM नीतीश ने जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
Saturday, Nov 08, 2025-12:18 PM (IST)
LK Advani Birthday: पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे लाल कृष्ण आडवाणी मंगलवार को 98 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी देश के वरिष्ठ नेता के जन्मदिन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “देश के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।”
उल्लेखनीय है कि लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म आठ नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। वह कम उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हो गए। वह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। दशकों तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ प्रमुख चेहरा बने रहे। उन्हें 1990 में अयोध्या में राम मंदिर के समर्थन में रथ यात्रा को व्यापक रूप से देश में दक्षिणपंथी राजनीति के उदय का प्रमुख कारण माना जाता है।
आडवाणी देश के गृह मंत्री रहे और उप-प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। वे कई बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। जनवरी 2008 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने लोकसभा चुनावों को आडवाणी के नेतृत्व में लड़ने तथा जीतने पर उन्हें प्रधानमंत्री का चेहरा माना गया। आडवाणी कभी पार्टी के कर्णधार कहे रहे तो कभी उनको लौह पुरुष की संज्ञा दी गई। 2024 में आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था।

