बिहार में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने खुद के ही अपहरण की रची झूठी साजिश,पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Tuesday, Jul 16, 2024-09:53 AM (IST)

बेगूसराय: बिहार से एक हैरानी जनक खबर सामने आ रही है । जहां एक बीडीओ ने खुद का ही अपहरण कर रेल प्रशासन और पुलिस महकमे को अचंभे में डाल दिया। दरअसल पुलिस को  चलती ट्रेन से एक प्रखंड विकास पदाधिकारी के अपहरण की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस द्वारा छानबीन करने पर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

खुसरूपुर स्टेशन से हुआ किडनैप
दीपक कुमार बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है।दीपक कुमार के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई कि उनका चयन प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर हुआ था और वह इसके लिए गया जा रहा था। इसी बीच  खुसरूपुर स्टेशन पर  चलती ट्रेन में से दो युवकों ने बंदूक की धार पर दीपक का अपहरण कर लिया। बेटे के अपहरण की सूचना घरवालों ने पुलिस में  दर्ज कराई ।जिसके बाद इस पर पुलिस ने तुरंत छानबीन शुरू कर दी।

अपहरण की झूठी साजिश
 पुलिस द्वारा जब मामले की छानबीन की गई तो पता चला कि दीपक कुमार अपने अपहरण की साजिश खुद ही रची थी और उसकी नियुक्ति भी फर्जी पाई गई। दीपक का सेलेक्शन प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर हुआ ही नहीं था और उसने अपने घरवालों को झूठ बोला था। जिसके बाद घर से ज्वाइनिंग का बोलकर निकल गया और अपने किडनैपिंग की साजिश रच दी। फिलहाल पुलिस दीपक कुमार से पूछताछ कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static