भूमि पूजनः गौतम ऋषि के आश्रम में खुशी का माहौल, यहां श्रीराम ने किया था अहिल्या का उद्धार

Wednesday, Aug 05, 2020-12:53 PM (IST)

सारणः भगवान श्री राम के जन्म स्थल अयोध्या में मंदिर के भूमि पूजन को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। हर जगह खुशी की लहर है। वहीं जितनी खुशी और जश्न अयोध्या में मनाया जा रहा है, उतनी ही खुशी बिहार के सारण जिले में भी मनाई जा रही है। दरअसल, यहां श्रीराम ने यहां आकर अहिल्या का उद्धार किया था।

जानकारी के अनुसार, राम भक्त हनुमान का ननिहाल सारण जिले के रिविलगंज में माना जाता है। यहीं पर गौतम ऋषि का आश्रम भी है। बता दें कि गौतम ऋषि ने अपनी पत्नी अहिल्या को पत्थर यानि शिला में बदल जाने का श्राप दिया था। वहीं जब श्रीराम यहां आए तो उनके चरणों के स्पर्श से ही अहिल्या को श्राप से मुक्ति मिली और उन्हें फिर से मानव रूप प्राप्त हुआ।

महर्षि गौतम के मंदिर में आज भी श्रीराम के चरणों के निशान हैं। वहीं आज श्रीराम भूमि पूजन के अवसर पर गौतम ऋषि के आश्रम में 251 घी के दीए जलाए जाएंगे। यहां के लोगों में आज उत्साह का माहौल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Related News

static