CM नीतीश की पार्टी जदयू में सबकुछ ठीक नहीं, आरसीपी सिंह और ललन सिंह के बीच गहरा विवाद

2/13/2022 9:31:56 AM

पटनाः राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा, भले ही नेतृत्व कहता हो कि सबकुछ ठीक है।

जदयू कोटे से केंद्र की मोदी सरकार में इस्पात मंत्री एवं जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के बीच विवाद गहरा है। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन एक मार्च से अगले एक वर्ष तक बिहार में घर-घर जाकर अभियान चलाया जाएगा। साथ ही चार लाख लोगों को पार्टी से जोड़ा भी जाएगा।

आरसीपी सिंह के इस बयान के बाद शनिवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बगैर किसी का नाम लिए हुए स्पष्ट कर दिया कि केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कौन से अभियान चलाने की बात कही है वह ही बताएंगे। इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जहां तक पार्टी के संगठन का काम है तो वह चल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा इसको लेकर रात-दिन मेहनत कर रहे हैं। पार्टी संकल्पित है कि हमारे यहां नेता एक हैं। जो लोग पार्टी के लिए समर्पित हैं उन्हें पूर्ण सम्मान और जिम्मेदारी मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static