द्वितीय ‘चार्ली चैपलिन'' के नाम से मशहूर अभिनेता राजन ने CM नीतीश को लिखा पत्र, की ये मांग

Monday, May 24, 2021-07:48 PM (IST)

मुंगेरः द्वितीय ‘चार्ली चैपलिन' के नाम से देश में मशहूर और कई हिन्दी फिल्मों के अभिनेता राजन कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राज्य के फिल्म और टेलीविजन कलाकारों को लॉकडाउन में आर्थिक सहयोग करने की अपील की है। 

राजन कुमार ने सोमवार को मुख्यमंत्री को भेजे ई-मेल में लिखा कि लॉकडाउन के कारण बिहार के अधिकांश फिल्म और टीवी के कलाकार बेरोजगार हो गए हैं। बिहार के अधिकांश कलाकार दैनिक काम पर मिलने वाली मजदूरी पर जिंदगी जीते हैं। लॉकडाउन में सभी गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल में हिन्दी फिल्म ‘नमस्ते बिहार' की अभिनेत्री मोनिका कांति कोरोना संक्रमित हो गई थीं। बड़ी मुश्किल से उनतक मदद पहुंच सकीं। 

अभिनेता ने आगे लिखा कि लॉक डाउन में कलाकारों की आमदनी पूरी तरह बंद है। घर का राशन, मकान का किराया, परिवार के सदस्यों का ईलाज, बिजली बिल और अन्य दैनिक बुनियादी जरूरतों से कलाकार जूझ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आर्थिक सहयोग की अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन में तत्काल राज्य के कलाकारों को आर्थिक मदद की जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static