स्वदेश चोपड़ा जी की पुण्यतिथि पर मिना जनरल अस्पताल में लगा मेडिकल कैंप, डॉयरेक्टर मोहसिन ने की लोगों की मदद

Wednesday, Jul 08, 2026-01:48 PM (IST)

गिरिडीह (दिनेश रजक): पंजाब केसरी समूह  की पूर्व निदेशक स्वर्गीय श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई।इस मौके पर देश भर में गरीब और जरुरतमंद मरीजों के लिए फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। इसी सिलसिले में गिरिडीह जिले में भी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। गिरिडीह के डुमरी घुजाडीह के मशहूर मिना जनरल अस्पताल में भी मेडिकल कैंप लगाया गया। मिना जनरल अस्पताल के डॉयरेक्टर मोहम्मद आलम मोहसिन ने मरीजों के इलाज के लिए खास इंतजाम किया था। मोहम्मद आलम मोहसिन ने मरीजों के स्वास्थ्य जांच और मुफ्त दवा मुहैया कराने में सक्रियता दिखाई। 

PunjabKesari

वहीं डॉक्टर अज़ीम ने आस पास के गांव से आए मरीजों की बारीकी से जांच की और उनके अच्छे सेहत के लिए उचित सलाह दी। वहीं मेडिकल कैंप में अहम योगदान देने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को पंजाब केसरी की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेडिकल कैंप तक गरीब मरीजों को पहुंचाने में समाजसेवी गुडू मल्लिक ने भी अहम भूमिका अदा की।ऐसे कार्यक्रम से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।वहीं जरूरतमंदों तक चिकित्सा सुविधाएं भी मुहैया कराना आसान हो जाता है।
PunjabKesari

मानवसेवा से ही समाज और देश का निर्माण किया जा सकता है,इसीलिए स्वदेश चोपड़ा जी की पुण्यतिथि पर मानवसेवा के लक्ष्य को हासिल करने में ये मेडिकल कैंप पूरी तरह से सफल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static