OMG! 5 बच्चों की मां से एक बच्चे के बाप को हुई मोहब्बत, पकड़े जाने पर लोगों ने की धुनाई फिर कराई.......
Wednesday, Apr 23, 2025-10:43 AM (IST)

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय से एक हैरानीजनक मामला सामने आया है जहां 5 बच्चों की मां को एक बच्चे के पिता के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर गांव वालों ने जबरन शादी करा दी। वहीं अब ये मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना के सुजा गांव का है। बताया जा रहा है कि विकास कुमार जो कि एक डाटा आपरेटर है को गांव की रहने वाली एक शादीशुदा महिला से प्यारहो गया। बताया जा रहा है कि महिला पांच बच्चों की मां है जबकि विकास भी एक बच्चे के पिता हैं। दोनों के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से छुप-छुप कर मिलते थे। तीन महीने पहले भी दोनों को गांव वालों ने पकड़ लिया था। लेकिन तब समझा-बुझा कर मामला रफा-दफा कर दिया था। अब मंगलवार को गांव वालों ने फिर दोनों को चोरी-छुपे मिलते हुए देखा जिसके बाद गांव वालों आक्रोशित हो गए और दोनों को जमकर पीटा। जिसके बाद दोनों की शादी करा दी।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सुजा गांव पहुंची। पुलिस दोनों को थाने ले गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।