VIDEO: कर्ज के दलदल में धंसते जा रहे हैं बिहार के गरीब लोग, बच्चे के सिर से उठा मां का साया

Tuesday, Apr 14, 2026-03:33 PM (IST)

Rohtas News: रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां कर्ज के दबाव में एक महिला ने जान दे दी है। मृतिका की पहचान चेनारी की निवासी तीस साल की रीमा देवी के तौर पर की जा रही है। बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी और पति मजदूरी कर जैसे तैसे घर चलाते थे। परिजनों का कहना है कि महिला ने एक स्वयं सहायता समूह से कर्ज लिया था और बीते कुछ दिनों से किश्तों के भुगतान को लेकर मानसिक तनाव में थीं। सोमवार की शाम कुछ लोग उनसे मिलने पहुंचे थे, जिसके बाद महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां उनका शव मिला....


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static