शादी में गई 15 साल की बच्ची से हैवानियत, कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म; दरवाजा खुलते ही कांप गए परिजन
Friday, Feb 20, 2026-02:40 PM (IST)
Bihar Rape News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी-ब्याह के माहौल के बीच एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हरिश्चन्द्र साह को गिरफ्तार कर लिया है।
शादी में आई थी पीड़िता
जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गांव आई थी। गुरुवार शाम वह अचानक लापता हो गई, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद उन्हें एक झोपड़ीनुमा घर के बाहर किशोरी की चप्पलें दिखाई दीं। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, अंदर किशोरी को अचेत और दर्द से कराहते हुए पाया गया।
एफएसएल (FSL) टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही बरुराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हरिश्चन्द्र साह को हिरासत में ले लिया। साक्ष्यों को सुरक्षित करने के लिए मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक नमूने एकत्र किए हैं।
यह भी पढ़ें- 'समीर' बनकर फेसबुक पर दोस्ती, कमरे में निकला 'शाहनवाज', 8 साल के बेटे को बंधक बनाकर मां से की दरिंदगी
पुलिस का बयान
एसडीपीओ (वेस्ट-1) सुचित्रा कुमारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, "15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।" घटना के बाद पूरे गांव में भारी आक्रोश है और लोग आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

