Mobile चोरी हो तो जरुर दें Police को सूचना, Operation Muskan के तहत लौटाए गए 64 Mobile Phone
Monday, May 25, 2026-03:22 PM (IST)
Bihar News: बक्सर पुलिस की पहल ऑपरेशन मुस्कान एक बार फिर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लेकर आई। पुलिस ने चौसठ मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। एसपी शुभम आर्य ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के उनीसवें चरण में 64 मोबाइल रिकवर कर लौटाए गए हैं। वहीं पिछले अठारह चरणों में कुल सोलह सौ पांच लोगों को उनके गुम मोबाइल वापस किए जा चुके हैं। एसपी शुभम आर्य ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और केवल मोबाइल ही नहीं, बल्कि गुम हुई मोटरसाइकिलों की बरामदगी पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.....

