पंजाब में बिहार के 5 मजदूरों की दम घुटने से दर्दनाक मौत, CM नीतीश कुमार ने जताया दुख

Monday, Jan 09, 2023-09:28 PM (IST)

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने पंजाब (Punjab) के संगरूर में बिहार (Bihar) के 5 मजदूरों की दम घुटने से हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।

यह भी पढ़ें- Samadhan Yatra: मुख्यमंत्री ने सारण में विकास योजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि पंजाब सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतक के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें- VIDEO: भागलपुर पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल और प्रियंका गांधी आएंगे बिहार

सहरसा और बेगूसराय जिले के निवासी थे मजदूर
गौरतलब है कि पंजाब के संगरूर में बिहार के 5 प्रवासी मजदूरों की अंगीठी की आग से निकले धूएं में दम घुटने से दर्दनाक मौत हुई है। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि 3 मजदूर सहरसा के रहने वाले थे जबकि 2 बेगूसराय जिले के निवासी थे। बताया यह भी जा रहा है कि भीषण ठंड से बचने के लिए सभी मजदूर एक कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे थे। इसी दौरान फैले धूएं से दम घुटने के कारण 5 मजदूरों की मौत हो गयी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static