पढ़ते-पढ़ाते 42 साल के शिक्षक को 20 वर्षीय स्टूडेंट से हुआ प्यार, दोनों ने रचाई शादी, video viral

Saturday, Dec 10, 2022-12:19 PM (IST)

समस्तीपुरः प्यार अंधा होता है इसके लिए कोई उम्र का बंधन नहीं होता है। यह बात एक बार फिर सही साबित हो रही है। जब किसी को प्यार होता है तब वो सामने वाले की उम्र, जाति और यहां तक कि धर्म की परवाह नहीं करता है। कुछ ऐसा ही बिहार के समस्तीपुर जिले में देखने को मिला है, जहां पर 42 साल के शिक्षक को अपनी 20 वर्षीय स्टूडेंट से प्यार हो गया और दोनों ने शादी रचा ली।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, मामला समस्तीपुर के रोसड़ा बाजार का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि छात्रा श्वेता कुमारी रोसडा बाजार स्थित शिक्षक संगीत कुमार के कोचिंग में इंग्लिश पढ़ने आती थी। इसी बीच दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने बीते गुरुवार को मंदिर में जाकर शादी रचा ली। शादी के गवाह आसपास के लोग बने। वहीं शादी को कानूनी मान्यता देने के लिए दोनों ने बाद में कोर्ट मैरिज कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों रोसड़ा बाजार के रहने वाले हैं।

PunjabKesari

बता दें कि शादी में आए लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और इसे वायरल कर दिया। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री हैं। दुल्हन बनी छात्रा भी खुश है और शिक्षक दूल्हा भी हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहा हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static