बिहार में बाढ़ से तबाही, अब तक 23 लोगों ने गंवाई जान

8/8/2020 11:37:42 AM

पटनाः बिहार में बाढ़ का कहर लगातार जारी है जिसमें अब तक कुल 23 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और राज्य में 70 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित है। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेपाल से निकलकर उत्तरी जिलों से होकर बहने वाली नदियों के किनारे के क्षेत्रों का एक और सर्वेक्षण किया।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, दरभंगा में बाढ़ संबंधी हादसों में दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या में वृद्धि हुई है। दरभंगा जिला इस मौसम में बाढ़-बारिश से सर्वाधिक प्रभावित है और जिले के 19 लाख लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले में अब तक बाढ़ के कारण नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर में छह, पश्चिमी चंपारण में चार, सारन और सीवान में दो-दो लोगों की जान गई है। अब राज्य में कुल 71.16 लाख लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं।

राज्य में बाढ़ से 15 और पंचायतों के तहत 1199 गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 1420 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है जहां अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को भोजन मिला है। अब तक विभाग ने 16 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static