Nawada News: ट्रैक्टर और कंटेनर की टक्कर में दो लोगों दर्दनाक मौत, कई अन्य घायल

Wednesday, May 31, 2023-12:40 PM (IST)

 

नवादाः बिहार के नवादा जिले में नगर थाना क्षेत्र के चमड़ा गोदाम के निकट फोरलेन सड़क पर ट्रैक्टर और कंटेनर के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि राजगीर के कोनार नगर से 30-35 लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर रजौली मुंडन संस्कार में जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर और कंटेनर में टक्कर हो गई। इस घटना में राजगीर के कोनार नगर निवासी नीतीश कुमार और रोहित कुमार की मौके पर मौत हो गई जबकि उदय कुमार एवं नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं सूत्रों ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफ़र कर दिया गया है। शेष घायलों का इलाज सदर अस्पताल मे करवाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static