पूर्वी चंपारण में 114 किलो गांजा बरामद, नेपाल नागरिक समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

Tuesday, Jul 21, 2026-03:18 PM (IST)

Motihari News: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए करीब 114.400 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पहली कार्रवाई जितना थाना क्षेत्र में सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने ग्राम बनकटवा स्थित बौद्धि माई मंदिर के समीप गांजा की डिलीवरी देने जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखौरा थाना क्षेत्र निवासी पचू राय के रूप में हुई। 

तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 15 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की। वहां परिसर में भूसा रखने वाले कोठार में छिपाकर रखे गए गांजा के पांच बंडल, जिनका कुल वजन 86 किलोग्राम था, बरामद किए गए। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

वहीं दूसरी कार्रवाई महुअवा थाना क्षेत्र में की गई। सूचना पर पुलिस ने सिरकट्टी माई स्थान के पास से एक व्यक्ति को 13.400 किलोग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल के बारा जिले के सेमरा थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज कर लिया है और बरामद गांजा के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला तथा तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static