इस राज्य के लाखों किसानों के खाते में 113 करोड़ रुपए ट्रांसफर, जल्द चेक करें अपना अकाउंट

Saturday, Feb 21, 2026-04:40 PM (IST)

Bihar News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य के आपदा प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 'कृषि इनपुट अनुदान योजना' के तहत वर्ष 2025 में आई बाढ़ और 'मोथा' तूफान से बर्बाद हुई फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए 2 लाख 2 हजार किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से 113 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की है। 

खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला अधिकार: मुख्यमंत्री 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि "राज्य के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला अधिकार है।" सीएम ने कहा कि यह अनुदान राशि किसानों को आगामी फसलों की तैयारी में मददगार साबित होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर संकट की घड़ी में बाढ़ और तूफान से प्रभावित अन्नदाताओं के साथ खड़ी है। 

13 जिलों के किसान हुए लाभान्वित 

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में अत्यधिक वर्षा, बाढ़ और 'मोथा' तूफान के कारण राज्य के 13 जिलों में व्यापक फसल नुकसान हुआ था। इन जिलों के 53 प्रखंडों और 493 पंचायतों के प्रभावित किसानों को यह सहायता दी गई है। जिन जिलों को किसान लाभान्वित हुए हैं, उनमें बेगूसराय, भोजपुर, दरभंगा, गयाजी, कैमूर, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल शामिल है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static