नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 10वां दिन, प्रदर्शनकारियों ने पटना सिटी में निकाला जुलूस

Saturday, Sep 30, 2023-04:07 PM (IST)

पटनाः पटना नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का आज दसवां दिन है। वहीं, हड़ताल के समर्थन में पटना सिटी नगर निगम यार्ड नाला पर से पटना सिटी के वार्ड 62 से वार्ड 72 तक प्रदर्शन किया गया।

'भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आपके आंदोलन के साथ'
बता दें कि नाला पर से जुलूस शुरु होकर मंगल तालाब, सिटी चौक, गुरुद्वारा, मारूफगंज, मोर्चा रोड, मालसलामी, झाऊगंज, नगला, भट्ट पर होते हुए गुरु के बाग तक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। नगर निगम के हड़ताली कर्मियों का स्वागत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पटना साहिब अंचल सचिव शम्भु शरण प्रसाद ने माला पहनाकर किया और उन्होनें कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर निगम के मजदूरों की मांग बिल्कुल जायज हैं और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आपके आंदोलन के साथ हैं। नगर निगम कर्मियों की मांग है कि ये जो काम करते है उसका वाजिब दाम दे दो। यानी इतना तो इन्हें जरुर श्रम का दाम दिया जाना चाहिए कि ये पूरे परिवार का कम से कम ढंग से भरण पोषण कर सकें।

जुलूस में सैकड़ो कर्मी हुए शामिल
सभा को संबोधित करते हुए  पटना नगर निगम कर्मचारी ससंयुक्त समन्वय समिति के प्रवक्ता जितेन्द कुमार ने कहा कि नगर निगम आयुक्त, महापौर और स्थायी समिति सदस्य की हर साजिश को विफल करते हुए हड़ताल को मजबूती प्रदान किए हुए है। नगर निगम कर्मियों को नगर आयुक्त द्वारा जितना अधिक भयादोहन किया जाएगा, हड़ताल उतना ही अधिक मजबूत होगा। वैकल्पिक व्यवस्था के नाम पर सिर्फ लूट खसोट हो रहा है, कही सफाई नहीं हो रही है। क्योंकि नगर निगम के सफाई कर्मियों के अलावा किसी की कूवत नहीं है कि वो नगर को साफ कर दें। आज प्रदर्शन का नेतृत्व धर्मवीर कुमार, सन्नी कुमार, केशो कुमार, मोहन पासवान कर रहे थे। सभा की अध्यक्षता बूधू राम ने किया। जुलूस में सैकड़ो कर्मी शामिल थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static