राशन दुकान की आड़ में चल रहा था ''काला धंधा'', पुलिस की रेड से मचा हड़कंप, दुकानदार गिरफ्तार

Friday, Aug 21, 2026-05:42 PM (IST)

दरभंगा: बिहार में दरभंगा जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक किराना दुकान से 1.044 किलो गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे अलीनगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा के अनुसार 20 अगस्त की रात सूचना मिली कि अलीनगर थाना क्षेत्र के धमसाइन गांव निवासी नारायण साह उर्फ बनीमा अपने किराना दुकान में गांजा रखकर पुड़िया बनाकर बेच रहा है। 

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम गठित कर सशस्त्र बल के साथ उसके ठिकाने पर छापेमारी की गई। छापेमारी एवं तलाशी के दौरान नारायण साह उर्फ बनीमा की किराना दुकान के गल्ले के पास उजले रंग के बोरे में छिपाकर रखा गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ। विधिवत जब्ती के बाद बरामद पदार्थ का वजन करने पर कुल 1.044 किलोग्राम गांजा पाया गया। 

पुलिस ने मौके से नारायण साह उर्फ बनीमा को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक आदेश के बाद उसे दरभंगा मंडल कारा भेज दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static