राहगीरों को आकर्षित करना पड़ा भारी, बीच सड़क आपस में भिड़ गईं महिलाएं, फिर जो हुआ...जानकर रह जाएंगे दंग

Saturday, Jun 27, 2026-04:43 PM (IST)

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार के नगर कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर आपस में विवाद, गाली-गलौज और मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रही चार महिलाओं को हिरासत में लेकर शुक्रवार को उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमदा फसाद करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में मायापुर चौकी पुलिस होटल, ढाबों, धर्मशालाओं की चेकिंग के साथ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर रही थी। चेकिंग के दौरान शिवमूर्ति चौक से रेलवे गेट के बीच पुलिस ने देखा कि दो पक्षों की महिलाएं आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू थीं। 

यह भी पढ़ें- मिट्टी विवाद का खौफनाक अंजाम, खेत में काम कर रहे किसान की पीट-पीटकर हत्या, मचा हड़कंप

पुलिस के हस्तक्षेप पर पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच राहगीरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शांति भंग और किसी संज्ञेय अपराध की आशंका के मद्देनजर चारों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। सभी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static