उत्तराखंड में चुनाव लड़ सकती हैं हरक सिंह की बहू Anukriti Gusain, जीत चुकी हैं मिस इंडिया का खिताब

Saturday, Jan 22, 2022-07:23 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से कुछ दिनों पहले भाजपा से निष्कासित हुए हरक सिंह रावत इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार को फिर से कांग्रेस में वापसी कर ली। वहीं अब हरक सिंह की बहू एवं मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल रहीं अनुकृति गुसाईं भी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। चर्चा है कि अनुकृति गुसाईं पौड़ी गढ़वाल जिले की लैंसडाउन विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं।

PunjabKesari

साल 2018 में अनुकृति गुसाईं ने हरक सिंह के बेटे तुषित रावत से शादी की थी। अनुकृति ने कई बार हरक सिंह रावत के लिए प्रचार-प्रसार किया, जिसके बाद हरक सिंह रावत ने अपनी बहू को टिकट की हकदार बताया था। बता दें कि अनुकृति गुंसाई का जन्म 25 मार्च 1994 को उत्तराखंड के गढ़वाल में हुआ था। उनके पिता का नाम उत्तम गोसाई और माता का नाम नर्वदा गोसाई हैं।

PunjabKesari

पढ़ाई की बात करें तो अनुकृति ने आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन से 12वीं पास की, जिसके बाद उन्होंने देहरादून इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बी.टेक किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुकृति मुंबई चली गईं और वहां मॉडलिंग में कदम रखा। फिर साल 2013 में मिस इंडिया दिल्ली और 2014 में मिस इंडिया एशिया पैसिफिक का खिताब जीता। इसके अलावा अनुकृति महात्मा गांधी सम्मान और उत्तराखंड फिल्म अकादमी से भी अवार्ड मिल चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static