खटीमा में CM धामी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ

Tuesday, Nov 24, 2026-05:49 PM (IST)

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर खटीमा के पीलीभीत रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने शारदा तट पर पूजा-अर्चना कर ऐतिहासिक झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ किया। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत झनकईया और काला पुल के समीप नवनिर्मित पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र में स्नान घाट बनाने की घोषणा की। उन्होंने जिला प्रशासन, सिंचाई विभाग, नगर पालिका खटीमा और जिला पंचायत को आपसी समन्वय से स्नान घाटों, सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। गुरुद्वारे में धामी ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं सत्य, सेवा, समानता और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार सिख समाज की धार्मिक विरासत के संरक्षण और तीर्थस्थलों के विकास के लिए काम कर रही हैं। हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना और रीठा साहिब के पास धर्मशाला निर्माण से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। 

PunjabKesari

मेला शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा के पास लगने वाला यह मेला दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों और सछ्वाव को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सदियों से रोटी-बेटी का संबंध रहा है। मेले में थारू समाज सहित विभिन्न समुदायों की भागीदारी, लोकगीत और लोकनृत्य इसकी खास पहचान हैं, वहीं स्थानीय व्यापारियों और कारीगरों को अपने उत्पाद बेचने का अवसर भी मिलता है। सीमांत और जनजातीय क्षेत्रों के विकास पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार हर परिवार तक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अटल आवास योजना में आय सीमा को व्यावहारिक बनाने और सहायता राशि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static