देहरादून में शाही अंदाज में हुई आनंद मोहन के बेटे की शादी, कई बड़े नेता हुए शामिल, देखें तस्वीरें
Thursday, May 04, 2023-11:44 AM (IST)

देहरादून/पटनाः बिहार के बाहुबली नेता पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की शादी बुधवार को देहरादून में शाही अंदाज में सम्पन्न हुई। चेतन आनंद की शादी दून के कैनाल रोड स्थित लक्सेरिया फार्म हाउस में हुई। इस शादी में कई बड़े नेता और कारोबारी भी शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और भगत सिंह कोश्यारी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
दरअसल, आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद शिवहर से विधायक हैं और उनकी शादी डॉक्टर आयुषी सिंह से हुई। इस हाई प्रोफाइल शादी में फार्म हॉउस को फूलों से सजाया गया था। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शादी में कम से कम 300 लोगों के शामिल होने की खबर है। करीबी लोगों को ही केवल इस शादी में आने की अनुमति थी।
शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आईं। शादी में चेतन आनंद ने क्रीम कलर की शेरवानी और दुल्हन आयुषी ने मैरून रंग का लहंगा पहना था। इस दौरान दूल्हे चेतन ने जमकर डांस किया।
वहीं आनंद मोहन ने पिंक कलर की नेहरू जैकेट पहनी हुई थी। बेटे की शादी के दौरान आनंद मोहन मेहमानों से बातचीत करते और उनका ख्याल रखते दिख रहे थे। इससे पहले मंगलवार को देहरादून के मसूरी रोजड स्थित एक रिजॉर्ट में कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया गया था।
बता दें कि आनंद मोहन हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं। बेटे की सगाई के लिए उन्हें पैरोल पर रिहा किया गया था। वहीं अब सरकार ने एक कानून में संशोधन किय, जिसके तहत आनंद मोहन जेल से बाहर आ सके।