Bihar Top 10 News: CM नीतीश ने की संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा तो ओडिशा ट्रेन हादसे पर मुकेश सहनी ने जताया दुख

6/3/2023 7:44:20 PM

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग स्थित 'लोक संवाद में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। वहीं, दूसरी ओर विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने उड़ीसा में हुए ट्रेन हादसे पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। मुकेश सहनी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में उनकी पार्टी देश के पीड़ित परिवार के परिजनों के साथ खड़ी है। ईश्वर पीड़ित परिवार के परिजनों को हिम्मत दें। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

CM नीतीश ने संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग स्थित 'लोक संवाद में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा की।

ओडिशा ट्रेन हादसे पर मुकेश सहनी ने जताया दुख, कहा- उनकी पार्टी सभी पीड़ित परिवार के परिजनों के साथ खड़ी है
विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने उड़ीसा में हुए ट्रेन हादसे पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। मुकेश सहनी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में उनकी पार्टी देश के पीड़ित परिवार के परिजनों के साथ खड़ी है। ईश्वर पीड़ित परिवार के परिजनों को हिम्मत दें।

मातम में बदली शादी की खुशियांः खड़े ट्रक से टकराई बारातियों से भरी कार...3 बच्चों समेत 5 की मौत
बिहार के पूर्णिया में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां पर बारातियों से भरी एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आकर टकरा गई। इस हादसे में 5 बारातियों की मौत हो गई, व 4 लोग घायल हो गए।  मृतकों मे तीन बच्चे भी शामिल हैं।

Bihar Politics: "कोई न कोई जुगाड़ लगाकर CM की कुर्सी से चिपके रहना चाहते हैं नीतीश", PK ने CM पर साधा निशाना
चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) का राजनीति में गिरती हुई नैतिकता के स्तर पर बेबाक बयान सामने आया है।

9 जून को कॉलेज क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता के ईस्ट जोन फाइनल की मेजबानी करेगा CIMP
चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट पटना (CIMP) 9 जून को नेशनल इंटर कॉलेज क्रॉसवर्ड एक्सपेडिशन (NICE) के दूसरे संस्करण के ईस्ट जोन फाइनल की मेजबानी करने के लिए तैयार है। ज्ञात हो कि नाइस के जोनल राउंड में वही छात्र चयनित हुए हैं, जो फाइनल वन राउंड में हुए चार ऑनलाइन पज्जल सॉल्विंग राउंड में सफल हुए हैं।

42 साल पहले बिहार का वो रेल हादसा...जब पुल से गिरकर नदी में समा गई थी ट्रेन, 800 लोगों की गई थी जान
ओडिशा में शुक्रवार को हुए भीषण ट्रेन हादसे में कम से कम 233 यात्रियों की मौत हो गई और 900 से अधिक घायल हुए। इस घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया था। एक साथ तीन ट्रेनों की टक्कर के बाद भयावह मंजर था। चारों तरफ लोगों की चीख पुकार मची हुई थी।

Bihar Politics: अब शकील अहमद खान होंगे बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता
आज कांग्रेस पार्टी (congress party) कार्यालय में विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए।  बैठक में निर्णय लिया गया कि अब विधायक शकील अहमद खान विधायक दल के नेता होंगे।

Odisha Train Accident: रोजी-रोटी के लिए घर से निकले थे बिहार के मजदूर, केरल पहुंचने से पहले मिली मौत
ओडिशा के बालासोर में (Odisha Train Accident) शुक्रवार को हुए बड़े ट्रेन हादसे में अब तक 207 लोगों की जान चली गई हैं और 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं, इस रेल हादसे का शिकार बिहार के मोतिहारी के कुछ मजदूर भी हुए हैं।

BSEB Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल रिजल्ट हुआ घोषित, 59.59 प्रतिशत छात्रों को मिली सफलता
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने आज मेट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। इस एग्जाम में 59.59% छात्र-छात्राएं को सफलता मिली हैं।

Bihar Politics: क्या NDA में शामिल होंगे कुशवाहा? अमित शाह के बाद RLJD अध्यक्ष ने जेपी नड्डा से की मुलाकात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से अलग होकर अपने नए राजनीतिक दल राष्ट्रीय लोक जनता दल का गठन करने वाले उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) इन दिनों भाजपा नेताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं।  

Content Editor

Khushi