कोपा अमेरिका : पराग्वे को पेनल्टी पर हराकर पेरू सेमीफाइनल में

7/3/2021 12:45:07 PM

रियो दि जिनेरियो : कोपा अमेरिका के मौजूदा सत्र के सबसे रोमांचक मैच में पेरू ने पराग्वे को पेनल्टी शूटआउट में 4.3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। ओलिंपिको स्टेडियम पर खेले गए मैच में निर्धारित समय तक स्कोर 3.3 से बराबर था। दोनों टीमों के प्रमुख खिलाड़ियों को रेडकार्ड मिले। पेरू के लिए इटली में जन्मे जियांलुका लापाडुला ने दो गोल किए। शूटआउट में पेरू के गोलकीपर पेड्रो गालेसे ने अलबर्टो एस्पिनोला का शॉट बचा लिया।

मिगुल ट्राउको ने गोल करके कोपा अमेरिका 2019 की उपविजेता टीम को एक बार फिर खिताब के करीब पहुंचा दिया। पराग्वे के लिए डेनियल मार्तिनेज और ब्राइयन सामुडियो भी गोल नहीं कर सके। वहीं पेरू के सैंटियागो ओरमेनो और क्रिस्टियन कुवा के शॉट पराग्वे के गोलकीपर एंटोनी सिल्वा ने रोके। पेरू के लिसे शूटआउट में लापाडुला, योतुन, रेनाटो तापिया और ट्राउको ने गोल किए। अब पेरू का सामना सोमवार को सेमीफाइनल में ब्राजील से होगा जिसने उसे ग्रुप चरण में 4.0 से हराया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News

static