Samrat Choudhary Net Worth: 11 करोड़ की संपत्ति और हाथों में राइफल-रिवॉल्वर, ऐसा है नए CM का रसूख! जानिए संपत्ति का पूरा ब्यौरा
Tuesday, Apr 14, 2026-06:24 PM (IST)
Samrat Choudhary Net Worth: बिहार के सीएम पद से आज नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लग चुकी है। यह बिहार के इतिहास में पहली बार होगा जब सत्ता की कमान पूरी तरह बीजेपी के हाथों में होगी। मुंगेर की तारापुर सीट से विधायक सम्राट चौधरी न केवल अपनी राजनीति, बल्कि अपनी 'क्लीन' बैलेंस शीट के लिए भी चर्चा में हैं। आइए जानते हैं कि बिहार के नए कैप्टन की नेटवर्थ क्या है?
11 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक
बिहार के कैप्टन यानि की सम्राट चौधरी के पास कुल 11 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, सम्राट चौधरी की कुल नेटवर्थ करीब 11.35 करोड़ रुपये है। उनकी संपत्ति की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उन पर किसी भी बैंक या व्यक्ति का कोई कर्ज नहीं है।

इतनी है नकद राशि
हलफनामे के वक्त सम्राट के पास ₹1.35 लाख और उनकी पत्नी के पास ₹35,000 नकद थे। उनके पास अलग- अलग बैंक खातों में ₹27 लाख से ज्यादा जमा हैं। सम्राट चौधरी और उनकी पत्नी के पास करीब ₹60 लाख का सोना-चांदी है। इसके अलावा, उन्हें हथियारों का भी शौक है; उनके पास एक ₹4 लाख की एनपी बोर राइफल और ₹2 लाख की रिवॉल्वर है। गाड़ियों के नाम पर उनके पास 'बोलेरो नियो' है, जो लगभग 7 लाख रुपए की है। कीमत करीब ₹7 लाख बताई गई है।
ये भी पढ़ें- 'दीदी' vs 'मोदी': क्या इस बार बंगाल में चलेगा ममता राज या फिर आएगी मोदी सरकार?
शेयर बाजार और निवेश में गहरी रुचि
सम्राट चौधरी एक मंझे हुए निवेशक भी हैं। उन्होंने निप्पॉन इंडिया, एचडीएफसी मिडकैप और फ्रैंकलिन इंडिया जैसे फंड्स में करीब ₹31 लाख से ज्यादा का निवेश है। सेविंग्स के लिए PPF में ₹10.28 लाख और LIC व एसबीआई लाइफ की पॉलिसी में भी निवेश किया है।

नहीं है कोई अपना घर
चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास अपना कोई घर नहीं है। उनकी पत्नी के नाम पर पटना में एक ₹58 लाख की कमर्शियल बिल्डिंग है। इसके अलावा सम्राट के पास तारापुर, मानिकपुर और खजपुरा में ₹8 करोड़ से ज्यादा की कृषि और गैर-कृषि भूमि है।

