पैसे मांगने के बहाने देर रात घर में घुसा युवक, जबरन बनाने लगा संबंध...गुस्साई महिला ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

Thursday, Jun 12, 2025-06:28 PM (IST)

Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक युवक घर में घुसकर महिला के साथ रेप करने की कोशिश करने लगा। विरोध करते हुए महिला ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिसके बाद वे लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

गुस्साई महिला ने काट दिया प्राइवेट पार्ट
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के पारू थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि महिला ने गांव के एक 35 वर्षीय युवक से कर्ज लिया हुआ था। मनचला कर्ज के पैसे मांगने के बहाने बुधवार देर रात महिला के घर में घुस गया और उसके साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। विरोध करने के बावजूद नहीं रुकने पर गुस्साई महिला ने पास पड़े पहसुल से युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। आनन-फानन में स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।  

वहीं, इस संबंध में पारू थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा था, लेकिन दोनों पति-पत्नी अलग रहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static