क्या खूंटी लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर पाएंगे अर्जुन मुंडा, 2019 के चुनाव में महज 1445 वोटों के मार्जिन से जीते थे मुंडा

Sunday, Mar 24, 2024-10:35 AM (IST)

खूंटी: खूंटी लोकसभा सीट को झारखंड की हॉट सीट मानी जाती है। यहां से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं। 2019 में महज 14 सौ 45 वोटों के मार्जिन से अर्जुन मुंडा ने जीत हासिल की थी। इस बार अर्जुन मुंडा अपनी जीत की मार्जिन बड़ा बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन ये तो वक्त ही बताएगा कि अर्जुन मुंडा अपने इस मकदस में कामयाब हो पाएंगे या नहीं। झारखंड के 14 लोकसभा सीटों में से एक खूंटी लोकसभा सीट है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि साल 2000 तक खूंटी भी बिहार का ही एक हिस्सा हुआ करता था। आजादी के बाद 1967 तक लगातार चार आम चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली और जयपाल सिंह सांसद बने। 1971 में इस सीट पर झारखंड पार्टी के निरल एनम होरो को जीत मिली जबकि 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर करिया मुंडा सांसद चुने गए। इसके बाद 1980 में एक बार फिर से झारखंड पार्टी के निरल एनम होरो सांसद चुने गए।

PunjabKesari

1984 में इस सीट पर कांग्रेस के सिमोन टिग्गा जीतकर संसद पहुंचे। इसके बाद 1989 से 1999 तक लगातार 5 बार इस सीट पर बीजेपी के करिया मुंडा सांसद चुने गए। हालांकि 2004 में कांग्रेस ने वापसी की और सुशीला केरकेट्टा सांसद चुनी गई, लेकिन 2009 और 2014 में इस सीट पर फिर से बीजेपी के करिया मुंडा सांसद चुने गए। खूंटी लोकसभा सीट के तहत 6 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें खूंटी जिले की तोरपा और खूंटी विधानसभा शामिल है। वहीं रांची जिले की तमर विधानसभा और सरायकेला-खरसावां जिले की खरसावां विधानसभा भी खूंटी लोकसभा का हिस्सा है और सिमडेगा जिले की कोलेबिरा और सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र भी खूंटी लोकसभा के दायरे में शामिल है।

PunjabKesari

एक नजर 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट अर्जुन मुंडा ने खूंटी से जीत हासिल की। अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस कैंडिडेट कालीचरण मुंडा को महज 14 सौ 45 वोट के अंतर से हराया था। वहीं कालीचरण मुंडा ने तीन लाख 81 हजार 193 वोट लाकर दूसरा स्थान हासिल किया तो नोटा को 21 हजार 245 वोट मिले। खूंटी लोकसभा सीट पर नोटा तीसरे नंबर पर रहा था।

PunjabKesari

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो साल 2014 में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के करिया मुंडा को 2 लाख 69 हजार 185 वोट मिले थे जबकि जेकेपी के एनोस एक्का 1 लाख 76 हजार 937 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं कांग्रेस के कालीचरण मुंडा 1 लाख 47 हजार 17 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2009 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी के करिया मुंडा ने 2 लाख 10 हजार 214 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं कांग्रेस के नील टिर्की 1 लाख 30 हजार 39 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि जेकेपी के निशिकांत होरो को 84 हजार 25 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2004 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो कांग्रेस के सुशीला केरकेट्टा ने 2 लाख 18 हजार 158 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के करिया मुंडा 1 लाख 66 हजार 932 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि जेकेपी के निरल एनम होरो को 31 हजार 924 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

खूंटी लोकसभा सीट पर चुनाव 13 मई को होने वाली है। खूंटी सीट की गिनती झारखंड के हॉट सीट में होती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में खूंटी सीट से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में खूंटी सीट पर अर्जुन मुंडा ने बहुत कम मार्जिन से जीत हासिल किया था। अर्जुन मुंडा की कोशिश होगी कि वह इस बार बड़े मार्जिन से जीत हासिल करें ताकि झारखंड की राजनीति में एक बार फिर से वह अपनी धाक कायम कर सकें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static