Lok Sabha Elections 2024: झारखंड के पहले चरण की 4 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, कुल 63.14 प्रतिशत हुई वोटिंग

Monday, May 13, 2024-06:42 PM (IST)

 

रांचीः झारखंड के पहले चरण की 4 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया है। इन 4 सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा व पलामू सीट पर कुल 63.14 प्रतिशत मतदान हुआ। झारखंड में प्रथम चरण के चुनाव में कुल 45 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है, जिसमें पलामू में 09, लोहरदगा में 15, खूंटी में 7 और सिंहभूम में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहें। इसके अलावा जिन दिग्गजों की किस्मत का फैसला हुआ, उसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, काली चरण मुंडा, सुखदेव भगत, समीर उरांव, चमरा लिंडा, गीता कोड़ा, जोबा मांझी, बीडी राम आदि शामिल रहें। 

PunjabKesari
Live Updates:- 

झारखंड के पहले चरण की 4 सीटों पर शाम 5 बजे तक कुल 63.14 प्रतिशत मतदान 

Jharkhand phase-Recovered 1.jpg

झारखंड के पहले चरण की 4 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक कुल 56.42 प्रतिशत मतदान 

jharkhand 1080 4.jpg

झारखंड के पहले चरण की 4 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल 43.80 प्रतिशत मतदान

jharkhand 1080 3.jpg
 

  • झारखंड के पहले चरण की 4 सीटों पर 11 बजे तक कुल 27.40 प्रतिशत मतदान

PunjabKesari

  • JMM प्रत्याशी जोबा मांझी ने डाला वोट


Image

  • केंद्रीय मंत्री और खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने अपने परिवार के साथ किया मतदान
  • झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने परिवार के साथ किया मतदान
  • गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के मतदान बूथ सेंटर 58, 60 और 89 पर आए मतदाताओं का विकास पदाधिकारी ने गुलाब देकर किया स्वागत
  • सिंहभूम के चक्रधरपुर प्रखंड बूथ संख्या 83 प्राथमिक विद्यालय में वोट बहिष्कार


झारखंड के पहले चरण की 4 सीटों पर 9 बजे तक कुल 11.78 प्रतिशत मतदान

jharkhand 1080 1.jpg

पलामू सीट पर हैट्रिक बनाने की तैयारी में वीडी राम
अगर बात की जाए लोहरदगा सीट की तो इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं। इस सीट पर भाजपा ने वर्तमान सांसद सुदर्शन भगत का टिकट काटकर समीर उरांव को प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने पिछली बार चुनाव लड़ने वाले सुखदेव भगत पर ही भरोसा जताया है। पलामू सीट पर भाजपा के वीडी राम हैट्रिक बनाने के लिए मैदान में उतरे हैं। भाजपा के वर्तमान सांसद वीडी राम को यहां राजद की ममता भुइयां चुनौती दे रही हैं। वीडी राम इस सीट से दो बार चुनाव जीते चुके हैं। ममता भुइयां यहां से पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।

PunjabKesari

सिंहभूम सीट से दो महिलाएं आमने-सामने
वहीं खूंटी लोकसभा सीट से केंद्र सरकार में कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा दूसरी बार मैदान में हैं। कांग्रेस के कालीचरण मुंडा उनके सामने हैं। पिछली बार भी यही दोनों आमने-सामने थे। सिंहभूम से इस बार दो महिलाएं आमने-सामने हैं। यहां भाजपा से गीता कोड़ा तथा इंडिया गठबंधन से जोबा मांझी प्रत्याशी हैं। गीता कोड़ा दूसरी बार सांसद बनने के लिए प्रयासरत हैं तो जोबा मांझी पहली बार संसद जाने में लगी हैं।

PunjabKesari

बता दें कि चौथे चरण के मतदान में झारखंड के कुल 2,56,73,706 मतदाताओं में से 64, 58036 मतदाता भाग लेंगे, जिसमें 32,38955 पुरुष और 32,19,039 महिला मतदाता शामिल हैं। इस चरण में 7,595 केंद्रों पर मतदान होगा। झारखंड में कुल 29,521 मतदान केंद्र हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static