बिहार विधानसभा चुनावः पहले चरण का मतदान खत्म, 6 बजे तक करीब 55 प्रतिशत हुई वोटिंग

10/28/2020 7:20:32 PM

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इनमें भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, पटना, भोजपुर, बक्सर, सासाराम, कैमूर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई जिले की विधानसभा सीटें शामिल हैं। जिसमें 55 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने वोटिंग कर 1066 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद कर दिया।

जमुई से BJP उम्मीदवार और शूटर श्रेयसी सिंह ने जिले के नया गांव में एक मतदान केंद्र पर डाला वोट
PunjabKesari

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया मतदान 

PunjabKesari
पहले चरण की 71 विधानसभा सीटें इस प्रकार हैंः-
पहले चरण की विधानसभा सीटें, जिनमें मखदूमपुर (एससी), गोह, ओबरा, नबी नगर, कुटुम्बा (एससी), औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज, (एससी), बाराचट्टी (एससी), बोध गया (एससी), गया टाउन, टीकरी, बेलागंज, अतरी, कहलगांव, सुल्तानगंज, अमरपुर, धोरैया (एससी), बांका, कटोरिया (एसटी), बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़, लखीसराय, शेखपुरा, बारबीघा, मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी (एससी), जेहानाबाद, घोसी, वजीरगंज, पालीगंज, बिक्रम, संदेश, बराहरा, आरा, अगियांव (एससी), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर, बक्सर, दुमरांव, रायपुर (एससी), मोहनिया (एससी), भाबुआ, चैनपुर, चेनारी (एससी), सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, देहरी, कराकट, अरवल, कुर्था,राजौली (एससी), हिसुआ, नवादा, गोबिंदपुर, वरसालीगंज, सिकंदरा (एससी), जमुई, झाझा, चकाई सीटें शामिल हैं। वहीं 1 बजे तक 33.11 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 
PunjabKesari
पहले चरण में 31380 मतदान केंद्र पर 2 करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 114 महिला और 952 पुरुष प्रत्याशी सहित कुल 1066 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। मतदाताओं में 21406096 पुरुष, 10129101 महिला और 599 थर्ड जेंडर शामिल हैं। पहले चरण के चुनाव में सबसे अधिक 230 प्रत्याशी गया नगर विधानसभा क्षेत्र से ताल ठोक रहे हैं, वहीं कटोरिया (सुरक्षित) सीट पर सबसे कम 162 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं।

AC Name Estimated Turnout
Chakai 56.95%
Ramgarh 56.3%
Imamganj 55%
Chainpur 54%
Surajgarha 53.8%
Katoria 53.66%
Bodh Gaya 53.1%
Jamui 52.62%
Nabinagar 52%
Kutumba 52%
Buxar 51.4%
Rajpur 50.6%
Rafiganj 50%
Masaurhi 49.78%
Gurua 49.6%
Paliganj 49.03%
Belaganj 49%
Wazirganj 49%
Tikari 48.5%
Kahalgaon 48.2%
Warsaliganj 48.09%
Amarpur 48.02%
Barhara 48%
Obra 48%
Gobindpur 48%
Belhar 47.64%
Barachatti 47.56%
Dehri 47.35%
Brahampur 47.33%
Rajauli 47%
Dumraon 46.6%
Makhdumpur 46.59%
Jhajha 46.32%
Dhauraiya 46.2%
Lakhisarai 46.2%
Sherghati 46%
Aurangabad 45.4%
Jagdishpur 45.2%
Goh 45%
Ghosi 44.97%
Bhabua 44.75%
Arrah 44.5%
Kargahar 44.28%
Karakat 44.2%
Mokama 44.14%
Barh 44.03%
Nawada 44%
Sikandra 43.59%
Sheikhpura 43.55%
Agiaon 43.5%
Sasaram 43.33%
Dinara 43%
Arwal 42.97%
Sultanganj 42.8%
Munger 42.75%
Chenari 42.4%
Nokha 42%
Gaya Town 42%
Hisua 42%
Kurtha 41.87%
Banka 41.6%
Jehanabad 41.6%
Tarapur 41.5%
Jamalpur 41.5%
Bikram 41.4%
Shahpur 41.2%
Mohania 41%
Atri 41%
Tarari 40.3%
Barbigha 39.54%
Sandesh 38.5%


PunjabKesari
पहले चरण की जिन 71 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, वहां 2015 के चुनाव में लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार ने मिलकर एनडीए का सफाया कर दिया था। पहले चरण की 71 सीटों में से 25 पर राजद का कब्जा है, जबकि 21 सीटें जदयू के पास हैं। भाजपा को यहां 14 सीटें मिली थीं और कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके अतिरिक्त जीतनराम मांझी की हम (हिंदुस्तान आवाम मोर्चा) को एक, सीपीआई को एक और एक सीट पर निर्दलीय को जीत मिली थी।
PunjabKesari
बता दें कि पहले चरण की हॉट सीटों में जदयू, भाजपा और राजद के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी खुद इमामगंज से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। मांझी यहां से दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। मांझी के खिलाफ राजद से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ताल ठोक रहे हैं।
PunjabKesari
गया से भाजपा के कैंडिडेट प्रेम कुमार की भी किस्मत दांव पर लगी है। प्रेम कुमार लगातार 6 चुनाव जीत चुके हैं और नीतीश सरकार में लगातार मंत्री भी रहे हैं। प्रेम कुमार की साख एक बार फिर से दांव पर लगी है। मोकामा बिहार का चर्चित विधानसभा क्षेत्र रहा है। यहां से बाहुबली अनंत सिंह लगातार चुनाव जीतते आए हैं। उनके भाई भी यहां से विधायक रह चुके हैं। इस बार बदले सियासी समीकरण के तहत अनंत सिंह राजद के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static