Lok Sabha Election 2024: झारखंड के दूसरे चरण की 3 सीटों पर मतदान खत्म, 5 बजे तक कुल 61.90% वोटिंग

5/20/2024 6:06:41 PM

 

रांचीः लोकसभा चुनाव के पांचवें और झारखंड में दूसरे चरण की 3 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। इन 3 सीटों चतरा, हजारीबाग और कोडरमा पर कुल 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। इन सीटों पर कुल 6705 बूथों पर वोट डाले गए। तीनों लोकसभा सीटों पर 58,34,618 मतदाताओं ने वोट डाला, जिनमें 29,99,233 पुरुषों और 28,35,329 महिलाओं के अतिरिक्त 56 थर्ड जेंडर मतदाता भी शामिल रहें। वहीं लोकसभा चुनाव के साथ गांडेय विधानसभा का उपचुनाव भी शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। 

Live Updates:- 

  • रामगढ़ः बूथ नंबर 193 पर वोट देने के दौरान 62 साल के अख्तर हुसैन की मौत
  • हजारीबागः कोर्रा के बूथ नंबर- 305 पर EVM खराब  

    झारखंड के दूसरे चरण की 5 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक कुल 61.90% वोटिंग
  • jharkhand 1080 9.jpg

    झारखंड के दूसरे चरण की 3 लोकसभा सीटों पर 3 बजे तक कुल 53.90% वोटिंग

    jharkhand 1080 8.jpg

    झारखंड के दूसरे चरण की 3 लोकसभा सीटों पर 1 बजे तक कुल 41.89% वोटिंग

    Displaying jharkhand 1080 7.jpg

    झारखंड के दूसरे चरण की 3 लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक कुल 26.18% वोटिंग

    jharkhand 1080 6.jpg


    झारखंड के दूसरे चरण की 3 लोकसभा सीटों पर 9 बजे तक कुल 11.68% वोटिंग

jharkhand 1080 5.jpg


भाजपा ने हजारीबाग सीट के विधायक मनीष जायसवाल को मैदान में उतारा है तो मांडू सीट के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल (जेपी पटेल) कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। चतरा सीट पर भाजपा ने मूल रूप से बिहार के बक्सर निवासी मौजूदा सांसद सुनील सिंह का टिकट काटकर स्थानीय नेता कालीचरण सिंह को उम्मीदवार बनाया है। तीसरी सीट कोडरमा में मौजूदा भाजपा सांसद और केंद्र सरकार की शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और इंडिया गठबंधन की ओर से सीपीआई एमएल के बगोदर इलाके के विधायक विनोद सिंह के बीच कड़ी टक्कर है।

PunjabKesari

कोडरमा लोकसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है, जहां केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी का मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के उम्मीदवार विनोद सिंह से है।

PunjabKesari


हजारीबाग सीट पर भाजपा के मनीष जायसवाल और हाल ही में भाजपा से आए कांग्रेस के जय प्रकाश भाई पटेल के बीच सीधा मुकाबला है। जायसवाल हजारीबाग विधानसभा सीट से विधायक हैं, जबकि पटेल मांडू विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

PunjabKesari

चतरा में भाजपा के कालीचरण सिंह, जिन्हें मौजूदा सांसद सुनील कुमार सिंह की जगह टिकट दिया गया है, उनका मुकाबला कांग्रेस के के एन त्रिपाठी से है। कुल 54 उम्मीदवारों में से 18 ने नामांकन पत्र दाखिल करते समय अपने हलफनामे में खुद के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

PunjabKesari


गांडेय सीट पर शाम 5 बजे तक कुल 66.45% मतदान
वहीं झारखंड में गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव भी हो रहे हैं। इस सीट पर शाम 5 बजे तक 66.45 प्रतिशत मतदान हुआ। ये सीट गिरिडीह में आती है। गांडेय उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई उपचुनाव के लिए भाजपा ने दिलीप कुमार वर्मा को टिकट दिया गया। दरअसल, जेएमएम विधायक रहे सरफराज अहमद के इस्तीफे के कारण गांडेय विधानसभा सीट खाली हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static