झारखंड में रामगढ़ सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान खत्म, 2 मार्च को 18 उम्मीदवारों के किस्मत का होगा फैसला

2/27/2023 6:03:19 PM

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी था जो कि शाम 5 बजे खत्म हो चुका है। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उपचुनाव में 14 निर्दलीय सहित 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के बीच माना जा रहा है। चुनाव के लिए आजसू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस विधायक ममता देवी को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित किए जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। कांग्रेस ने इस सीट से ममता देवी के पति बजरंग महतो को उतारा है, जबकि आजसू पार्टी ने सुनीता चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। उपचुनाव में 1.61 लाख महिलाओं सहित 3.34 लाख से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं। 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, “लोकतंत्र को मजबूत करने और चुनाव में धनबल के प्रयोग को हराने के लिए रामगढ़ के लोग मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। वे अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए आगे आएं।” आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने मतदाताओं से राज्य के हित में मतदान करने का आग्रह किया।

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया, “यह रामगढ़ के मतदाताओं के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत करने का एक अवसर है।” रामगढ़ में कांग्रेस विधायक ममता देवी को एक आपराधिक मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी अयोग्यता के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया था। कांग्रेस ने इस सीट से ममता देवी के पति बजरंग महतो को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि आजसू पार्टी ने सुनीता चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। रामगढ़ उपचुनाव में 1.61 लाख महिलाओं सहित 3.34 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं। 

Content Writer

Nitika