BJP का साथ छोड़ने पर विजयवर्गीय का नीतीश पर तंज, कहा- बिहार के CM ब्रॉयफ्रेंड बदलने वाली लड़कियों जैसे

8/19/2022 5:33:03 PM

पटनाः बिहार में एनडीए का साथ छोड़कर राजद के साथ सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भाजपा लगतार हमलावर हैं। इसी बीच अब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने नीतीश कुमार पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम ब्रॉयफ्रेंड बदलने वाली लड़कियों जैसे हैं।

दरअसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय 25 दिनों बाद अमेरिका से इंदौर लौटे। यहां पहुंचने के बाद जब मीडिया ने उनसे बिहार में बनी महागठबंधन की सरकार को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, "जब बिहार में सत्ता परिवर्तन हुआ तब मैं विदेश यात्रा कर रहा था। वहां मुझे एक परिचित ने कहा कि विदेश में महिलाएं कभी भी अपना बॉयफ्रेंड बदल लेती हैं। बिहार के सीएम भी ऐसे ही हैं, न जाने कब किसका हाथ पकड़ें, या कब किसका हाथ छोड़ दें।"

बता दें कि बीते 9 अगस्त को नीतीश कुमार ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के अगले ही दिन नीतीश ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ मिलकर सरकार बना ली। वे 5 साल के बाद फिर से आरजेडी के साथ आए हैं।
 

Content Writer

Ramanjot