तेजस्वी यादव के बयान पर विजय सिन्हा का पलटवार, कहा- यह वही लोग, जो अपराधियों को घर के अंदर करते हैं पोषित

Thursday, Aug 29, 2024-12:37 PM (IST)

पटना: राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं, जो भ्रष्टाचारियों का मनोबल बढ़ाते हैं और अपराधियों को घर के अंदर पोषित करते हैं।

सिन्हा ने तेजस्वी को दी ये चुनौती
विजय सिन्हा ने कहा कि इन लोगों (अपराधियों को) को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष संरक्षण मिलता है, लेकिन बाहर वे(विपक्ष) शोर मचाएंगे। दोहरे चरित्र वाले प्रतिपक्ष को चुनौती है कि वे अपराधियों का बहिष्कार करे, सदन में टिकट देना बंद करे और खुलकर अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े हों। बता दें कि अररिया की घटना पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार में राक्षस राज कायम हो चुका है।

बिहार में कानून और व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं रह गई: तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा था कि इस अमानवीय व्यवहार के खिलाफ जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून और व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं रह गई है। पुलिस विभाग में जो ट्रांसफर पोस्टिंग होती है उसके बारे में पूरा बिहार जानता है। जब तक पुलिस को शक्ति नहीं दी जाएगी तब तक स्थिति सुधरने वाली नहीं है। बिहार की यही हकीकत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री या उनकी डबल इंजन की सरकार या भाजपा के लोगों को इससे कुछ लेना-देना नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static