Nitish Kumar Birthday: विजय सिन्हा ने CM नीतीश को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- 'लंबे और स्वस्थ जीवन की करता हूं प्रार्थना'

3/1/2024 11:46:46 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भी सीएम नीतीश को जन्मदिन की बधाई दी है।


विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया एक्स पर सीएम नीतीश कुमार को बधाई देते हुए लिखा है," बिहार को कुशासन से सुशासन की ओर ले जाने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से आपके स्वस्थ खुशहाल और दीर्घायु जीवन की कामना की है।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम नीतीश कुमार को बधाई देते हुए लिखा है “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

 

Content Editor

Swati Sharma